राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी बिमलेश कुमार सिंह ने अपने नशेड़ी बहनोई के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपनी बहन झुनी देवी की शादी महुली गांव निवासी साहेब सिंह के पुत्र ललन सिंह के साथ वर्ष 2006 में किया था। शादी के बाद से ललन सिंह नशे की हालत में हमेशा उसकी बहन को मारपीट व प्रताड़ित करता था। नशे की हालत में पीटने की सूचना पाकर जब उनके घर गया और समझाने का प्रयास किया तो उल्टे उससे गाली गलौज व मारपीट करने लगा और उसकी बहन को मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग