राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सबलपुर स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद के तत्त्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटना एवं सांई आई हॉस्पिटल कंकड़बाग के चिकित्सकों एवं चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डा त्रिभुवन झा द्वारा सभी प्रकार के रोगों परीक्षण कर उचित परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्म जागरण के क्षेत्र प्रमुख सुवेदार सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष बिनोद सम्राट, डाॅ. सुधीर राय, कृष्ण कुमार मिश्रा, अरूण सिंह, उमेश सिंह, डा योगेन्द्र उपाध्याय, अशोक कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग