संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भिठ्ठी शहाबुदीन पंचायत के वार्ड संख्या 08 में आगलगी की घटना में मुसाफिर महतों का फुसनुमा घर जलकर राख में तब्दील हो गया।इस दौरान घर में रखे अन्न, वस्त्र, चौकी,बिछावन, नकदी साइकिल एवं दो बकरी भी जलकर मलवे में तब्दील हो गया। आगलगी की घटना के स्पष्ठ कारणों की जानकारी नही मिल पाई है। हालांकि लोगों में बिजली के शाट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग