- दोहरे हत्याकांड से दहला प्रखंड, क्षेत्र में फैली सनसनी
- मामले में पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद में चाकू गोदकर पिता पुत्र की हत्या कर दी गई।जबकि घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भिठ्ठी गांव का है। मृतकों में ग्रीसदेव दुबे उर्फ नुनु दुबे (78 वर्षीय) एवं उनका पुत्र शोभाकांत दुबे (28) वर्षीय शामिल है।जबकि जख्मी लोगों में शशिकांत दुबे एवं उमेश दुबे बताए जाते है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रीसदेव दुबे का गांव के ही दिलरंजन सिंह से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। जहाँ रविवार के दिन दूसरे पक्ष के लोग विवादित जमीन की ट्रैक्टर से जुताई करने पहुँचे थे। इस बीच ग्रिसदेव दुबे एवं उनके परिजन जमीन की जुताई का विरोध करने लगे। जहाँ बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इसबीच जमकर फरसा, लाठी,एवं चाकू से प्रहार शुरू हो गया। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से प्रहार कर ग्रीसदेव दुबे एवं उनके पुत्र शोभाकांत दुबे की हत्या कर दी।जबकि उनके दो अन्य पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने पिता- पुत्र का शव मशरख-छपरा मुख्य सड़क पर भकुरा भिठ्ठी बाजार पर रखकर जाम कर आगजनी कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पहुँची बनियापुर पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। मगर आक्रोशित लोग कुछ भी समझने को तैयार नही थे।बाद में एसडीपीओ एम. के सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों के प्रयास से लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इधर दोहरे हत्याकांड को लेकर दिनभर पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही।
एक पखवाड़े पूर्व हुई थी,मृतक शोभाकांत दुबे की शादी:
स्थानीय लोगों ने बताया कि गत 25 नवंबर को शोभाकांत की शादी हुई थी। इस बीच रविवार को सवैया भोज का भी आयोजन किया गया था। जिसकी तैयारी चल रही थी।तभी दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा खेत जुताई को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसमें शशिकांत दुबे भी चला गया।
परिजनों की चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन:
एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नई नवेली दुल्हन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के करुण क्रंदन से परिवार सहित आसपास का माहौल गमगीन हो गया। वही स्थानीय लोग भी घटना से काफी मर्माहत दिखे।
फोटो(सड़क जाम करते लोग,घटना स्थल पर जुटी भीड़,इलाजरत जख्मी)


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा