राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छपिया पंचायत भवन के समीप स्थित लाइन होटल पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का राजद नेता मिथिलेश राय ने स्वागत किया। तत्पश्चात तरैया विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य समेत अन्य पहलू पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष श्री चौधरी सिवान से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान राजद नेता मिथिलेश राय के लाइन होटल पर रुके थे। मौके पर राजद नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी मिथिलेश राय, शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग