मढ़ौरा के भावलपुर पंचायत में जीप अध्यक्षा मीणा अरूण ने किया राहत सामग्री का वितरण

सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के भावलपुर पंचायत में जीप अध्यक्षा मीणा अरूण ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तिरपाल, खाने पीने के समान सहीत अन्य राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही जीप अध्यक्षा ने लोगों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ आज पुरा भारत कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। और इसी बीच बाढ़ आकर लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इस मौके पर जीप अध्यक्षा के साथ भावलपुर के मुखीया मनोरंजन सिंह उर्फ भोलु सिंह सहीत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग