राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। परसा प्रखंड के गंगोई गांव में शनिवार को 350 गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण की गई। इस दौरान भंडारा ,सत्संग, संकीर्तन तथा संतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कम्बल वितरण सेवा सदन आश्रम फुलवरिया,अंजनी के संस्थापक राजेंद्र दास जी महाराज, श्रीधर बाबा के परम शिष्य मुरारी स्वामी और परसा मुखिया संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया।मंच संचालन पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।मौके पर सत्यनारायण साह,शत्रुध्न केसरी, बिजेन्द्र प्रसाद, गजेन्द्र कुमार गुप्ता ,अरुण कुमार सिंह आलोक कुमार सिंह पंकज कुमार संजय राय , सुदीश राय,लालू साह, चन्द्रिका महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।संत राजेन्द्र दास जी ने कहाकि ठण्ड काफी बढ़ रही है ऐसे में गरीब जरूरतमंद असहाय लोगों के कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। लोगों को भोजन और वस्त्र देना भगवान की पूजा है।चांदपुरा के मुखिया अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि भगवान ने अगर आपको कुछ दिया है तो जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि का कंबल वितरण काफी पुण्य का काम है। यहां के लोगों द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वह काफी सराहनीय है। लोग गरीबों की सहायता हर संभव करनी चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग