राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला महेश सहनी की पत्नी धनपति देवी, बबन सहनी के पत्नी शिव कुमारी देवी, तथा दुर्गा सहनी की पुत्री पुतुल कुमारी एवं प्रीति कुमारी है। वही पूर्व के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में खराटी गांव के सुजीत कुमार एवं रेखा देवी तथा गलीमापुर के विशाल कुमार और शैलेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग