राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मद्य निषेध विभाग के निर्देश पर मशरक और इसुआपुर थानों से जब्त स्पिरिट के सैंपल की रिपोर्ट रविवार को राज्य मुख्यालय से आ गयी. मशरक थाना से स्पिरिट के कुल सात सैंपल और इसुआपुर थाना से दो सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे।जिला उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि सभी सैंपल की रिपोर्ट में जहरीली स्पिरिट होने की बात सामने नहीं आयी है।ऐसे में यह स्पष्ट हो गया कि मशरक व इसुआपुर थाने में जब्त कर रखी गयी स्पिरिट जहरीली नहीं थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग