राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से 45 मृत के परिजनों को राम कथा वाचक संत मोरारी बापू की संस्था ने सोमवार को मशरक के अलग अलग गांवों में पहुंच मृतक के दरवाजे पर पहुंच मृतक के आश्रित को नगद पांच हजार रुपए और कंबल मदद स्वरूप दिया। संस्था के प्रदीप जिंदल जो गाजियाबाद से पहुंच संस्था के राम लाल खेतान पटना , रंजीत कुमार मुजफ्फरपुर के साथ बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, वार्ड पार्षद प्रत्याशी राजेश तिवारी की मदद से परिजनों को मदद के स्वरूप में पांच हजार रुपए नगदी और कंबल सौंपा। मौके पर प्रदीप जिंदल ने बताया कि राम कथा वाचक मुरारी बापू के आदेशानुसार जहरीली शराब पीने से मृत के परिजनों को मदद स्वरूप पांच हजार रुपए नगदी और कंबल सौंपा गया। जिसे सभी को सौंप दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग