राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में दरवाजे पर खड़ी एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति अफजलपुर गांव निवासी संजीव कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपनी प्लेटिना बाइक रात्रि में दरवाजे पर खड़ा किया हुआ था। जहां रात्रि में चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग