राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। यूरिया खाद के लिए कतार में खड़े सैकड़ों महिला पुरुष किसानों ने खाद नहीं मिलने पर हंगामा किया। हंगामा को देख दुकानदार दुकान बंद कर दिया।खाद नही मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। दुकानदार द्वारा दुकान बंद करने से नाराज किसानों ने कृषि कार्यालय पहुंच हंगामा करने लगे।किसानों की हंगामा पर कृषि पदाधिकारी ने आक्रोशित किसानों को समझा बुझा कर हंगामा शांत कराया। किसानों का कहना है कि तीन दिनो से खाद के लिए कतार में लगकर बिना खाद लिए घर लौटना पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने से रवि की फसल बर्बाद होने लगी है। खाद नहीं मिलने पर हंगामा किया गया। वहीं दुकानदार सुरेश सिंह का कहना है कि 250 पैकेट खाद उपलब्ध है। ज्यादा किसानों भीड़ जुट रही है। पहले खाद लेने की चकर किसान हंगामा कर रहे है। पुलिस की सहयोग से किसानों के बीच खाद वितरण करने की बाते कही। जबकि कृषि पदाधिकारी देव नाथ चौधरी ने कहा कि थाना पर पर्ची काट कर मंगलवार को किसानों को पर्ची के आधार पर खाद वितरण कराया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग