राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में महिला जख्मी। जख्मी महिला हसीना बेगम पति मो जहीर ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जान माल की गुहार लगाई है। घटना के संदर्भ में बताया गया है कि घटना की शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी एक दर्जन लोग लाठी डंडे से लैस होकर पहुँचे, आते ही गाली गलौज कर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया।जिससे मैं जमीन पर गिर पड़ी।इस दौरान में शरीर से कपड़ा भी खिंचने लगे, मेरे चिल्लाने पर घर के अन्दर से बचने आई भगिनी हसबुन बेगम एवं 15 वर्षिय पुत्र इस्ताख़ आलम को लोहे के रॉड से मार कर जख्मी कर दिया, शोर होने पर आस पास के लोग पहुँचे तो सभी भाग खड़े हुए।दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कलामुद्दीन मियां, मैनुद्दीन मियां, सहाबु मियां, फिरोज अली, सबाना बेगम, नसीमा खातून सहित 12 नामजद किये गए है।पुलिस मामले की छानबिन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग