राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। 28 दिसम्बर को प्रस्तावित मांझी के नवगठित नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च निकाला। एकमा सर्किल के इंस्पेक्टर बीपी आलोक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के मेंहदीगंज से निकलकर मियां पट्टी थाना बाजार तथा मांझी चट्टी होते हुए दुर्गापुर पहुंचा तथा पुनः चैनपुर शनिचरा बाजार चौबाह स्थान पकड़ी बाजार एवम मांझी उत्तर टोला आदि गांव होते हुए वापस मांझी थाना परिसर पहुंचा। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में प्रभारी थानाध्यक्ष देवानंद कुमार राम, बिचार राम, संजय कुमार भारती डीएन राम ,शशि रंजन, बिजेन्द्र मंडल तथा संजय कुमार सुमन सहित पुलिस बल एवम चौकीदार दफादार आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग