राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी बुटन अंसारी अपने साथ बैग में 30 लीटर अवैध देशी शराब लेकर बाइक से गलिमापुर गांव में एक धंधेबाज के यहां आपूर्ति करने के लिए आया था। इसी दौरान एकमा थाने की गश्ती पुलिस ने बुटन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब को बरामद कर बाइक को जप्त कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चालक से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग