राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर घटित मारपीट की अलग अलग घटनाओं में छह महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में मोहब्बत नाथ के मठिया गांव की कलावती देवी, चमेली देवी, सुमित्रा देवी, असहनी गांव की ज्ञान्ति देवी, फुचटी खुर्द गांव के नागमा खातून, हंसराजपुर गांव के विक्की कुमार व अरविंद कुमार शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग