राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के छपिया पंचायत में गत दिनों जहरीली शराब में हुई मौत के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों को सांसद ने श्राद्ध कार्य में आर्थिक सहयोग किया। भाजपा नेता अमरनाथ सिंह ने बताया कि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र प्रमोद सिंह सिग्रीवाल ने छपिया बिंद टोली के मृतक वीरेन्द्र राम व नथुनी राम के परिजनों को श्राद्ध कार्य में सहयोग के रूप में पांच- पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया। वहीं डीह छपिया निवासी व मृतक श्रीभगवान सिंह के पुत्र को आर्थिक सहयोग राशि दिया गया। जबकि छपिया निवासी तारकेश्वर शर्मा के परिजनों को भी आर्थिक सहयोग के रूप में पांच हजार रुपये नगदी प्रदान किया गया। भाजपा नेता श्री सिंह ने बताया कि इन सभी मृतकों के दशकर्म हो चुका है। इनलोगों का श्रद्धा कार्य 28 दिसम्बर को है। मौके पर भाजपा नेत्री व जिप उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, मसरख भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह, नंदकिशोर सिंह, विजय सिंह, नरेन्द्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग