राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली के निर्देशानुसार परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह के द्वारा अधिसूचना जारी कर सूचित किया गया है कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर ओल्ड कोर्स एवं न्यू कोर्स सत्र 2020 – 22 की परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे परीक्षा को विषय वाईज 6 ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप ए में कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, उर्दू, हिंदी एवं संस्कृत ग्रुप बी में हिस्ट्री तथा पॉलिटिकल साइंस, ग्रुप सी में मैथ, इंग्लिश, फिलासफी, ग्रुप डी में जूलॉजी, होम साइंस ग्रुप ई में फिजिक्स, बॉटनी, ज्योग्राफी तथा ग्रुप एफ में साइकोलॉजी एवं केमेस्ट्री को रखा गया है। उक्त परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक 2 पालियों में संपन्न होगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग