राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को बताया गया कि बीएड सत्र 2020-22 सेकंड ईयर की परीक्षा 4 जनवरी से 8 जनवरी तक ली जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा गंगा सिंह कॉलेज छपरा एवं राजेंद्र कॉलेज छपरा में होगी। गंगा सिंह महाविद्यालय पर छपरा एवं गोपालगंज जिला के सभी बीएड कॉलेजों का परीक्षा केंद्र है तथा राजेंद्र कॉलेज छपरा परीक्षा केंद्र पर सिवान जिले के सभी बीएड महाविद्यालयो के छात्रों की परीक्षा ली जाएगी । 4 जनवरी को कोर्स सातवीं 7बी,5 जनवरी को कोर्स 8, 6 जनवरी को कोर्स 9, 7 जनवरी को कोर्स 10 एवं 8 जनवरी को कोर्स 11 की परीक्षा संपन्न होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग