- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक चोरों ने चुरा लिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी महाबीर स्थान के समीप की है।मांझी थाना क्षेत्र के भजौना निवासी अमित कुमार महतो ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने बताया है कि बनियापुर के पाण्डेयपुर में मानदेव चौधुर के यहाँ रहकर उनकी गाड़ी चलाता हूँ।इस बीच उनकी बाइक लेकर सब्जी खरीदने के लिये पुछरी बाजार गया था।जहाँ महाबीर स्थान के समीप बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने चला गया।कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक की संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग