- श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने दुकान स्वामी के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जिला स्तरीय धावा दल द्वारा निरीक्षण के क्रम में बनियापुर के एक ऑटो सर्बिस दुकान में कार्यरत बाल श्रमिक को विमुक्त कराकर बाल श्रमिक कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया।साथ ही दुकानदार को आरोपित कर बनियापुर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में बनियापुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया है कि धावा दल ने निरीक्षण के क्रम में पाया कि चेतन छपरा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो सर्बिस में एक 12 वर्षीय बाल श्रमिक से कार्य लिया जा रहा था।जिस मामले में दुकान स्वामी व बनियापुर थाना क्षेत्र के बरैठा निवासी शैलेश कुमार को आरोपित किया गया है।विमुक्त बाल श्रमिक हरपुर दक्षिण टोला के नीलेश कुमार है।इधर बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग