राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से मृत हुए लोगों के परिजनों के दरवाजे शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों का दल पहुंचा और मृतक के परिजनों को मदद के रूप में दस हजार रुपए नगदी और एक कंबल सौंपा गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह, मुखिया बहरौली अजीत सिंह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,अरना मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह,गंगौली मुखिया प्रतिनिधि परमात्मा मांझी, बीडीसी संजय सिंह, चुनमुन बाबा, रणधीर राय, रमेश रावत,शशी भूषण सिंह समेत अन्य मौजूद रहें। मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू ने बताया कि मशरक के अलग अलग गांवों में जहरीली शराब पीने से मृत 28 लोगों के परिजनों के दरवाजे पर पहुंच 10 हजार रुपए नगदी और एक कंबल सौंपा गया वही अभी और जो भी बचें परिवार हैं उन्हें भी मदद की जाएंगी। जनप्रतिनिधियों के तरफ से इस मदद की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग