राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रह्म स्थान के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बोलरो ने साइकिल सवार मछली व्यवसायी को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसे थाना पुलिस गश्ती दल ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया और परिजनों को सुचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये। घायल की पहचान देवरिया गांव निवासी छठु सहनी पिता स्व सता सहनी के रूप में हुई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मछली व्यवसायी राजापट्टी थोक मंडी से मछली लेकर साइकिल पर सवार होकर वापस देवरिया आ रहें थे कि महादेवा ब्रह्म स्थान के टर्निंग पर अनियंत्रित बोलरो ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें वह घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग