राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 पर गलिमापुर में एक लाइन होटल से पुलिस ने 20 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआइ उमेशचंद्र सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें लाइन होटल संचालक को आरोपित किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गलिमापुर स्थित चंपारण मीट हाउस में शराब की डिलीवरी व क्रय-विक्रय हो रहा है। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची कि दो व्यक्ति भागने लगे। जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया लेकिन वे लोग भागने में सफल रहे। भागने के दौरान एक व्यक्ति का मोबाइल गिर गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। होटल जांच किया गया तो दाहिने साइड में एक गढ्ढे में 180 एमएल का ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब का 20 पीस बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा तीन लीटर 600 एमएल थी। पुलिस चंपारण मीट हाउस के संचालक रवि मिश्रा व भागने के दौरान गिरे मोबाइल नम्बर के व्यक्ति को आरोपित किया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग