राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाजार में मोबाइल दुकान में चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार क़ी देर रात्रि रोहित मोबाइल दुकान में गैस कटर से शटर काटकर लाखों रूपये की चोरी हुई थी। दुकानदार मनोज सोनी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों का तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों युवकों को शुक्रवार को जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग