राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (अर्जुन कुमार)। छपरा नगर निगम के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। छपरा नगर निगम में मेयर पद पर राखी गुप्ता ने जीत दर्ज की। वहीं, उप मेयर के पद पर समाजसेवी धर्मनाथ पिंटू की धर्मपत्नी रागिनी कुमारी की जीत हुई। शहर के गर्ल्स स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच छपरा नगर निगम का मतगणना हुआ। राखी गुप्ता को जहां 16707 मत प्राप्त हुए और दूसरे नंबर पर रफी इकबाल रहे। वही रागिनी देवी ने कुल 11892 वोट हासिल किया और दूसरे नंबर अब्दुल कयूम अंसारी रहे. जिन्हें 11207 वोट हासिल हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग