राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र गंडामन सेरूकहा गांव में सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के बंद घर ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने जेवर, कपड़ा व अन्य कीमती वस्तु एवं नकदी सहित लगभग दो लाख से अधिक की संपति चोरी कर ली। कश्मीर के पोलमावा में पोस्टेड सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर विक्रमा महतो के शिक्षक भाई जय किशोर महतो ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मशरक पुलिस ने चोरी गए सामान की जांच पड़ताल किया। फिर पूरे परिवार के साथ लखनऊ में रह रहे उक्त जवान के पुत्र के आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि घर के आलमीरा में रखे सोना, चांदी के सभी गहना, कीमती साड़ी, कंबल सहित अन्य कपड़ा, नकदी, दो बड़े वीआईपी बक्शा सहित सभी सामान चोर निकाल कर चंपत हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग