राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के नगरा प्रखंड में नवनियुक्त प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदस्थापन किया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने देर शाम पत्र जारी किया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग की नवनियुक्त आरडीओ पुजा कुमारी को नगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में 3 माह तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पदस्थापित किया गया है। जिन्हें प्रशिक्षण अवधि में प्रखंड कार्यालय का स्वतंत्र प्रभार भी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी आज प्रखंड कार्यालय में योगदान करेंगी। जिन्हें तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा प्रभार दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग