- हजारीबाग के बड़कागांव में वन क्षेत्र रेंजर के पद पर हैं कार्यरत
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डुमरसन पंचायत और डुमरसन गांव निवासी मुखिया बच्चा लाल साह के बड़े भाई हजारीबाग में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए रांची मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए। वही घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया बच्चा लाल साह रांची के लिए रवाना हो गए। घटना के बारे में मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि उनके बड़े भाई हजारीबाग के बड़कागांव में वन क्षेत्र में रेंजर के पद पर कार्यरत हैं कार्यालय के कार्य के लिए स्क्रारपियोसे रांची गये थें वही से वापस लौट रहे थे कि हजारीबाग के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी स्क्रारपियो की टक्कर सामने से आ रही टेलर ट्रक से हो गयी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए वही चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। घायल रेंजर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए रांची मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग