राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को भूमी विवादों के निपटारे को जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी श्वेता श्री और पुलिस अधिकारी ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना और मामले का निष्पादन किया। मौके पर राजस्व अधिकारी श्वेता श्री ने बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार हर शनिवार को थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें 8 नया मामला सामने आया जिसमें 2 का निष्पादन कर दिया गया वही पहले से 4 मामला लंबित था जिसमें 1 मामले का निपटारा कर दिया। वही बाकी बचें मामले को जांच पड़ताल के लिए रखा गया है जिसका निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग