राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक भलुआ शंकरडीह गांव निवासी आदित्य कुमार तथा विजय कुमार है। वही नंदनपुर गांव निवासी बेबी नट को घरेलू विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग