- घटना के स्पष्ठ कारणों की नही मिल पाई जानकारी।
- सदर अस्पताल में चल रहा है,इलाज।खतरे से बाहर बताई जा रही है कांस्टेबल।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।जब एक महिला कांस्टेबल ने खुद को गोली मार लिया। घटना शनिवार की दोपहर बाद कि बताई जाती है। जख्मी कांस्टेबल मोनम कुमारी है। जो दो- ढाई महीने से बनियापुर थाने में पदस्थापित थी और मूलतः समस्तीपुर जिले की बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन बजे के करीब बनियापुर थाने में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक चल रही थी। इसी दरम्यान महिला कांस्टेबल खुद के राइफल से घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद थाना परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उतपन्न हो गई।हालांकि थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मी आनन-फानन में रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल जख्मी कांस्टेबल को लेकर सदर अस्पताल छपरा के लिये रवाना हो गए।जहाँ तुरंत चिकित्सको ने इलाज प्रारंभ कर दिया।जिसके बाद जख्मी कांस्टेबल खतरे से बाहर बताई जाती है। गोली सर को झुते हुए बाहर निकल जाने की बात कही जा रही है।इधर घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्यपात है। महिला कांस्टेबल ने किस वजह से खुद पर गोली चलाई इसको लेकर किसी तरह की स्पष्ठ जानकारी नही मिल पाई है।बहरहाल जांच के बाद ही घटना के स्पष्ठ कारणों की जानकारी मिल पाएगी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुख्य बाजार के सैकड़ो लोग घटना की बावत जानकारी लेने के लिये थाना परिसर पहुँच गए।
फोटो (सदर अस्पताल में इलाजरत महिला कांस्टेबल)।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी