- शव पहुँचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन।
- वाहनों की रफ्तार पर नही लग रहा ब्रेक।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका कन्हौली संग्राम टोलापर पर निवासी रोज़ादीन मियां की पत्नी 48 वर्षीया नजमा बीबी बताई जाती है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व उक्त महिला बरैठा से घर लौट रही थी।तभी एनएच 331 पर कन्हौली संग्राम स्थित मंशापूर्ण बुढ़िया माई मंदिर के समीप बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिये आनन-फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।हालांकि सदर अस्पताल से भी महिला को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
मृतका का शव पहुँचते ही माहौल हुआ गमगीन
महिला का शव गांव पहुँचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।आसपड़ोस के लोगों ने घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।मृत महिला को तीन पुत्री और एक पुत्र है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।वही पति रोज़ादीन मियां रोजी रोटी के लिये अन्य प्रदेश में रहते थे।जिसके परिवार की माली हालत भी ठीक नही है।
वाहनों की रफ़्तार पर नही लग रहा ब्रेक
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि रफ्तार की कहर से आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगो की मौत हो रही है।बावजूद इसके रफ्तार पर ब्रेक नही लग पा रहा है।वाहनों चालकों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेतरतीब ढंग से तेज गति से वाहनों का धड़ल्ले से परिचालन किया जाता है।वही ओवरटेक के दौरान राह चलते लोगों को दुर्घटनाग्रस्त किया जाता है।जिसपर प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा।बताया जाता है कि कम उम्र के बच्चे जिनका अबतक लाइसेंस भी निर्गत नही हुआ है।फर्राटे से सड़कों पर लापरवाही से वाहन को दौड़ा रहे है।जो सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण है।हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।जिसमें लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के लिये जागरूक किया गया।मगर वाहन चालको पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का कोई असर नही दिख रहा है।
फ़ोटो(मृत महिला के शव पहुँचने पर दरबाजे पर जुटे लोग)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग