- सुसाइड नोट में लिखा- मेरे मरने के बाद नौकरी भाई को दे दीजिएगा
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना परिसर में महिला सिपाही के आत्महत्या करने के प्रयास में पुलिस जांच में महिला सिपाही के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिस सुसाइड नोट में महिला सिपाही मोनम कुमारी ने लिखा है कि मेरे मरने के पीछे किसी अन्य का कोई कारण नहीं है। मैं इसकी जिम्मेवारी खुद ले रही हुं। मेरे मरने के बाद मेरी नौकरी मेरे भाई राजन को दे दीजिएगा। हालांकि आत्महत्या करने कि कोशिश के कारणों का स्पष्ट रूप से सुसाइड नोट के माध्यम से नहीं बताया गया है। विदित हो कि शनिवार की शाम महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या करने की नियत से एसएलआर राइफल से गोली मार ली थी। जिस घटना के बाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के तत्परता के समय से सदर अस्पताल ले जाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग