- कार्यक्रम में नैनो यूरिया के छिड़काव से होने वाले लाभ के बारे में दी गई जानकारी।
- उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक जैव उर्वरक का प्रयोग करने पर दिया बल।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नैनो तरल यूरिया प्रयोग जागरूकता अभियान के तहत व्यपार मंडल बनियापुर के सौजन्य से रविवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता व्यपार मंडल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए इफको के क्षेत्र पदाधिकारी सचिन प्रताप सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया का मिट्टी पर कोई नुकशान नही होता है।साथ ही पौधों पर नैनो यूरिया का 85 प्रतिशत असर होता है।वही इसके प्रयोग से पर्यवारण पर भी कोई विपरीत असर नही पड़ता है।जबकि दानेदार यूरिया के प्रयोग से मिट्टी बंजर होती है।साथ ही पौधों पर इसका असर महज 30 प्रतिशत ही होता है।क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि फसल बुआई के 30-35 दिन के अंतराल पर एक लीटर पानी में 03-04 एमएल नैनो यूरिया मिलाकर पौधों पर छिड़काव करने से बेहतर परिणाम मिलता है।इस दौरान पदाधिकारियों ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिये जैव उर्वरक का अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया।व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने किसानों से कहा कि बिस्कोमान भवन में पर्याप्त मात्रा में नैनो यूरिया उपलब्ध है।जिसका फसलों पर उपगोग करने से किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा।नैनो यूरिया के माध्यम से पौधे पत्तों के माध्यम से सीधे तौर पर नाइट्रोजन ग्रहण करते है।जो मिट्टी में डालने के अपेक्षा ज्यादा कारगर होता है।मौके पर इफको के क्षेत्र सहायक शशी कुमार,कृषि समन्वयक फणीन्द्र कुमार प्रसाद,बिस्कोमान के प्रबंधक मनोरंजन कुमार,पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह,बसंत कुमार,रामायण सिंह,जियाउर रहमान,विजय कुमार राम,राजेश कुमार सिंह,राकेश कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
फ़ोटो(किसान गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारी एवं किसान भाई)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग