राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर बालू लदे ओवरलोड 3 ट्रक को खान निरीक्षक सारण के द्वारा जप्त किया गया वही पुलिस बल को देख चालक फरार हो गए। मामले में थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई दर्ज प्राथमिकी में खान निरीक्षक सारण दिनेश कुमार ने बताया कि ओवरलोड के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया जहा लखनपुर गोलम्बर पर ट्रक बीआर 06 जी ई 3786, बीआर06जीए 2446 और यूपी 53 ईटी 9717 को ओवरलोड बालू लदा हालत में जप्त किया गया वही किसी के पास वैध चालान नही पाया गया। मामले में ट्रकों पर 728437 रूपया जुर्माना लगाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग