राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। कादीपुर पंचायत के बाजार स्थित पानी टंकी के समीप सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर एचआईवी संक्रमित की पहचान हेतु शिविर लगाकर एचआईवी जांच की जाएगी। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक कनीज फातमा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों शिविर लगाकर एचआईवी जांच समेत अन्य स्वास्थ्य जाँच किया गया तथा लगभग 80 लोगों का जांच गया और फ्री में दवा भी वितरण किया। मौके पर डॉ रिजवान अहमद, संजय कुमार, एएनएम सुनीता कुमारी, मानती देवी, कुमुदनी श्रीवास्तव, मीरा देवी, सबिता देवी, दीपक कुमार समेत अन्य कर्मी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग