राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पानापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के प्रांगण में रविवार को श्रीचंद्र ज्योति जानकी सेवा संस्थान भोरहा के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पार्षद अध्यक्ष जयमित्रा देवी के प्रतिनिधि अमर राय, मढ़ौरा के जिलापार्षद आनंद राय एवं संस्थान के सचिव सह जदयू के जिला महासचिव डॉ. अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में फोर्ड हॉस्पिटल पटना के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार ओझा, आर्थोपेडिक डॉ. विनीत विवेक, छपरा के जेनरल फिजिसियन डॉ. विनोद कुमार सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ मशरक की डॉ. शोभा सिंह सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों द्वारा सैकड़ों रोगियों के ब्लड सुगर ,ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच की गयी एवं उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गयी। इस मौके पर जिलापार्षद बबन राय, माले नेता सभापति राय, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, पूर्व जिलापार्षद अर्चना सिंह, केश्वर राय, धनंजय सिंह, तारकेश्वर सिंह, निरंजन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग