राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा अंचल के नए बीईओ के रूप में मंगलवार को नागेश्वर कुमार ने पदभार ग्रहण किया। प्रभारी बीईओ नीरज चौधरी ने उनको प्रभार सौंपा।योगदान के बाद नवनियुक्त बीईओ श्री कुमार ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विभाग द्वारा संचालित हो रही योजनाओं का शत प्रतिशत किर्यान्वयन करवाना व शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी।पदभार ग्रहण करने के बाद बीईओ से शिक्षकों ने मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया।इस अवसर पर लेखापाल संजय कुमार,मुर्तुजा अंसारी,शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह,रामानंद सिंह,कादिर हसन,नीरज श्रीवास्तव,नीरज यादव,अनिल कुमार यादव,अभिषेक रौशन,गोपाल सिंह,राजू भक्त व मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग