- अज्ञात को आरोपित कर पीड़ित बुलेट स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी।
- एक पखवाड़े पूर्व भी इसी अंदाज में बेरुई से हुई थी एक अन्य बुलेट की चोरी।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दालान में खड़ी बुलेट बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया और किसी को भनक तक नही लगी।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा खास का है।पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि प्रतिदिन की भांति रात्रि में अपना बुलेट बाइक दालान में खड़ी कर सोने चला गया। सुबह में नींद खुली तो देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली। मालूम हो कि एक पखवाड़े पूर्व बेरुई से भी अरुण कुमार सिंह की बुलेट इसी प्रकार से बरामदे से चोरी हो गई थी। हाल के दिनों में चोरों द्वारा लगातार बुलेट जैसे भारी- भरकम बाइक को निशाना बनाया जा रहा है। जिससे बाइक स्वामियों में अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग