राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के बगही गांव से देशी शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को धुपनगर धोबवल पंचायत के बगही गांव से सुधन राम का 35 वर्षीय पुत्र लाल बहादुर राम को 5 लीटर महुआ देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त शराब कारोबारी देशी शराब का निर्माण कर बेचने का काम करता था जिसे रविवार की सुबह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग