राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज कतालपुर गांव में दालान के कमरे में पीछे से अज्ञात चोरों के द्वारा खिड़की निकाल कमरें में रखें बर्तन समेत फर्नीचर के लिए रखें कीमति लकड़ी चोरी करने का मामला शनिवार को सामने आया है। मामले में हनुमानगंज कतालपुर गांव निवासी मनोज शर्मा पिता नगीना प्रसाद ने बताया कि उसके दालान में अज्ञात चोरों के द्वारा पीछे से खिड़की निकाल कमरें रखा सामान चोरी कर ली गई है। चोरी गयी सामान में शादी समारोह में खाना बनाने वाला हंडा ,डेकचा कराही और फर्नीचर बनानें की लकड़ी शामिल है। वही चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग