अमनौर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में समाजसेवी पूनम ने तिरपाल व खाद्य सामग्री का किया वितरण
अमनौर(सारण)। विधानसभा क्षेत्र के अमनौर और मकेर प्रखंड के नौरंगा, बाघाकोल लगुनिया, परशुरामपुर, नौकढा आदि गांवों में गंडक नदी पानी से आये भयंकर बाढ के चपेट में आये बाढ प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल और बिस्किट आदि राहत सामग्री आदि का वितरण समाजसेवी पूनम राय ने की। इससे पहले पूनम राय के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ बाढ प्रभावित बाघाकोल, लगुनिया नौरंगा आदि गांवों का मुआयना की। इस मौके पर अमनौर थानाध्यक्ष विश्व मोहन रामजी, मोतीलाल राय, छोटन राय, रामानंद राय, सहुद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू मेहता, अविनाश मेहता व्यास, चंदेश्वर राय ब्यास, अनिल राय, मुख्तार राय, रामायण राय, संतोष यादव आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग