राष्ट्रनायक न्यूज
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर स्थित गड़खा थाना क्षेत्र के मरीचा गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से शनिवार की देर रात्रि एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी युवक घायल हो गया। मृतक टहलटोला गांव निवासी दिनेश कुमार राय उर्फ दिनेश राय का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार राय बताया जा रहा है। वहीं घायल युवक टहल टोला गांव के ही सुरेंद्र राय का पुत्र बब्लू कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार छपरा से सरस्वती पूजा के विसर्जन हेतु सामान खरीद कर गड़खा होते हुए घर वापस लौट रहा था। इस दौरान गड़खा थाना क्षेत्र के मरीचा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया तथा फरार हो गया। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। जिसके के बाद पुलिस और आसपास के ग्रामीण दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़खा इलाज के लिए ले गए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान दिलीप की मौत हो गई। घायल युवक टहल टोला गांव निवासी सुरेंद्र राय का पुत्र बब्लू कुमार का उपचार अभी चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग