राष्ट्रनायक न्यूज
डोरीगंज (सारण)। घर से स्कूल जा रही छात्रा को चार लोगों ने मिलकर अपहरण कर लिया। स्थानीय पुलिस ने आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस कांड में नामजद चौथे आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में अपहृत नाबालिग के मामा के द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपहृत छात्रा अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मामला अवतार नगर थानाक्षेत्र की है। बताया जाता है कि नाबालिग घर से पढ़ने स्कूल जा रही थी, तभी चार युवकों ने मिलकर अपहरण कर लिया, जो दूसरे धर्म के बताए जाते हैं। घटना की जानकारी होते ही परिजन बेहाल हो उठे और घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद चार में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग