राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। नवगठित कोपा नगर पंचायत की पहली बैठक शुक्रवार को चेयरमैन रोख्सार खातून की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर पंचायत पदाधिकारी ने प्रस्ताव रखा कि नगर पंचायत में बनने वाले घर का नक्शा पहले स्वीकृत कराना होगा।उल्लंघन करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के सभी वार्डो में सरकारी भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।ताकि नगर पंचायत का समुचित विकास हो सके।नगर पंचायत का राजस्व बढ़ाने के लिए कोपा बाजार तथा कोपा बस स्टैंड की बंदोबस्ती की जाएगी। जेई को निर्देश दिया गया कि सभी वार्डो में घूम कर विकास कार्यो का जायजा लेकर जरूरी कार्यों की सूची बनाई जाए। साथ ही जलालपुर सीओ से सरकारी भूमि को चिन्हित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।वार्ड पार्षदों की मांग पर कोपा बाजार एवं बस स्टैंड में सामुदायिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन,डिप्टी चेयरमैन माधुरी सिंह,राजन खान,चंद्रावती देवी,सुनीता देवी,सलीम अंसारी, अमीत राय,संजय साह,बुस्तामी खां, राहुल सिंह सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग