राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। जलालपुर नगरा मुख्य पथ पर स्थित ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा नहर के समीप बुधवार की सुबह स्कूली वाहन को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बालू लदी डम्पर वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस घटना में चालक और खलासी दोनों बाल बाल बच गए। उक्त डम्पर नगरा चौक से तेज रफ्तार में जलालपुर के तरफ जा रही थी तभी उक्त नहर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही स्कूली वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। फसे हुए चालक और खलासी को बाहर निकाल कर हल्की फुल्की चोटें आईं थी। जिसे प्राथमिक उपचार कराया। जिसके बाद क्रेन की मदद से पलटी हुई वाहन को सीधा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग