- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मौसी के घर रह रहे युवकों ने मौका देखकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव का है। पीड़िता नीतू मिश्रा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मेरी बहन का लड़का मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी आदर्श कुमार उर्फ राजा एवं आदित्य कुमार उर्फ विक्की अपने एक साथी मशरख निवासी अंकित तिवारी के साथ हमारे घर में दो दिनों से रह रहे थे। इस बीच गत 11 फरवरी को दोपहर में उक्त तीनों दूसरी मंजिल के कमरा में रखे दीवान से तिजोरी निकालकर बाइक से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया है कि तिजोरी में सोने का कंगन, मंगलसूत्र, नथिया, टीका, झुमका, बाली एवं चांदी के सिक्कें, पायल सहित 25 हजार रुपये नकद थे। पीड़िता का आरोप है कि उक्त घटना की सूचना जब इनके परिजनों को दी गई तो वे बोले कि तुम्हारा सामान भेजवा दिया जाएगा। मगर सामान नही भेजा गया और अब फोन करने पर परिजनों द्वारा गाली- गलौज की जा रही है। मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग