राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में हुई घटना में अमितेश कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना पर दुख जताते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दोनों के परिजनों से बात की। सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लालू यादव से पीड़ित परिजनों की बात वीडियो कॉल पर कराई। इस दौरान लालू यादव ने दोनों परिवारों का ढ़ांढ़स बंधाया। परिजनों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि सारण मेरे लिए कर्मभूमि है और वहां के सभी लोग मेरे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। वहां के लोगों का दु:ख मेरा निजी दु:ख है। लालू यादव ने ढ़ांढ़स बताते हुए परिजनों को हर तरह के मदद का आश्वासन दिया। लालू यादव ने यह भी कहा कि जो घटना हुई है, वो दुखद है। दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी। वहीं शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए सारण विकास मंच भी खड़ा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग