- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, मांगा सहयोग व समर्थन
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी भाजपा प्रत्याशी एवं रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कालेज एकमा के सचिव ई जयप्रकाश सिंह ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के विभिन्न महाविद्यालयों में अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान कहा कि सरकार की गलत नीतियों से बिहार की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। जिसके चलते छात्रों का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है। वहीं सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षक भी प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को मूलभूत सूविधाएं भी नसीब नहीं हैं। कालेजों में मूलभूत ढांचा यथा- भवन आदि की भी भारी कमी है। जिसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व के प्रतिनिधियों द्वारा घोर उपेक्षा के कारण आज सारण की शिक्षा व्यवस्था ऐसी हलात में पहुंच गई है। जन संपर्क के दौरान ई जयप्रकाश सिंह ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के छपरा शहर के राजेन्द्र महाविद्यालय, जगदम महाविद्यालय, रामजयपाल महाविद्यालय समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक गणों से सहयोग और समर्थन की अपील की। इस अवसर पर डॉ प्रो. मनीष सिंह, डॉ. विद्याधर, डॉ प्रो. आता, प्रो. प्रवीण यादव, ऋषिकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग